पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्चे पढ़ने में दक्ष नहीं और प्रमाण पत्र दिया तो हेड मास्टर होंगे जिम्मेदार

बच्चे पढ़ने में दक्ष नहीं और प्रमाण पत्र दिया तो हेड मास्टर होंगे जिम्मेदार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जशपुरनगर | इस बार पांचवी आठवीं की परीक्षा के बाद प्रधानपाठकों को बच्चों को पात्रता प्रमाण पत्र देने से पहले काफी सोचना पड़ेगा। क्योंकि अगर बच्चा पूरी तरह से पढ़ाई में दक्ष नहीं हो पाया है और वे प्रमाण पत्र देते हैं तो बाद में दिक्कत में पड़ जाएंगे। परीक्षा का भय नहीं होने से आम तौर पर बच्चे पढ़ाई में कमजोर हो रहे हैं। इसकी शिकायत राज्यभर से आ रही हैं, जिसके बाद शासन ने निर्णय लिया है कि बच्चा पढ़ाई में दक्ष हुआ है या नहीं, इसका आकलन किए बगैर प्रधानपाठक प्रमाण पत्र नहीं दे सकेंगे। राजीव गांधी शिक्षा मिशन ने सभी जिले के अफसरों और शिक्षकों को निर्देश जारी कर दिया है। इसके बाद प्रधानपाठक भी असमंजस में है कि अगर बच्चा पूरी तरह से दक्ष नहीं हो पाया है और वह प्रमाण पत्र जारी करते हैं तो उनकी नौकरी खतरे में ना पड़ जाए।





प्रमाण पत्र जारी करने के पहले प्रधानपाठकों को 15 दिन की मोहलत भी दी गई है। अगर उन्हें लगता है कि बच्चे किसी क्षेत्र में कमजोर हैं तो उन्हें ठीक करना होगा। शिक्षक इस निर्देश पर सवाल उठाते कह रहे जो बच्चे पूरे सत्र में सीख नहीं पाए होंगे, उन्हें हम 15 दिन में भला कैसे दक्ष कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...