पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रसोइयों की समस्या पर चर्चा करने शिक्षा सचिव से मिले पदाधिकारी

रसोइयों की समस्या पर चर्चा करने शिक्षा सचिव से मिले पदाधिकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जशपुरनगर | 22 फरवरी से मध्याह्न भोजन रसोइए अपनी मांगों को लेकर आंदोलन पर बैठे हैं। इन पर किसी की भी निगाहे अभी तक नहीं पड़ी है। इसको लेकर छग तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष एवं महिला उप समिति अध्यक्ष उत्तरा नायडू ने स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव गौरव द्विवेदी से मिलकर मामले में चर्चा की है। उनके साथ कर्मचारी संघ के पदाधिकारी प्रकाश शुक्ला, प्रांतीय महामंत्री, सुखी राम घृतलहरे के साथ मंत्रालय पहुंचकर सचिव स्कूल शिक्षा गौरव द्विवेदी से मुलाकात की एवं इनकी समस्याओं को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर पर रसोईया कर्मचारी संघ का अध्यक्ष हीराचंद यादव, अमृत दास, ननकेश्वर, कलिस्ता एक्का, सुनीता बंजारा, नकुल साय पैकरा, रतन राम चौहान, श्रीराम भगत जो कि रसोईया कर्मचारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...