पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पर्यावरण सुरक्षा... उत्कृष्ट कार्य पर मिला सम्मान

पर्यावरण सुरक्षा... उत्कृष्ट कार्य पर मिला सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पर्यावरण सुरक्षा... उत्कृष्ट कार्य पर मिला सम्मान
राउरकेला | आरएसपी की वार्षिक निष्पादन समीक्षा एवं पुरस्कार वितरण समारोह गोपबंधु ऑडिटोरियम में हुआ। संयंत्र के कार्मिक एवं प्रशासन विभाग के कार्यपालक निदेशक पीके प्रधान ने ऊर्जा पुरस्कार, पर्यावरण पुरस्कार एवं ग्रीन शील्ड पुरस्कार प्रदान किया। हॉट स्ट्रीप मिल विभाग को ऊर्जा पुरस्कार विजेता बना, जबकि पर्यावरण पुरस्कार स्टील प्लांट जोन वर्ग में कैप्टीव पावर प्लांट-1 को तथा स्टील टाउनशिप जोन वर्ग में नगर इंजीनियरिंग विभाग को प्रदान किया गया। ग्रीन शील्ड अवार्ड वर्ग में सिंटरिंग प्लांट-2 ने प्रथम पुरस्कार जीता, जबकि स्टील मेल्टिंग शॉप-2 ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। प्रथम एवं द्वितीय सांत्वना पुरस्कार पाइप प्लांट एवं न्यू प्लेट मिल को दिया गया। अपशिष्ट रिसाइकिलिंग, पर्यावरण अनुकूल तकनीक को अपनाने तथा हरियाली के लिए विभागों के प्रयास के लिए भी पुरस्कार दिए गए।

आयोजन... श्याम भजन संध्या में भजनों की दी प्रस्तुति
बागड़िही | ब्रुक्सहिल साक्षी पाडा मे श्याम महोत्सव भजन संध्या का आयोजन गुरुवार को किया गया। श्याम मासिक भजन संध्या का यह 171 वें समारोह में श्री श्याम बाबा का शृंगार अखण्ड ज्योत, छप्पन भोग से दरबार सजाया गया। भजन संध्या समारोह मे कोलकाता से भजन गायक मनीष शर्मा, सम्बलपुर के अरूण सिन्हा, अर्जुन शर्मा, राजीव पुरी, सोनू अग्रवाल ने बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुति दी। इस दौरान मनोज कुमार अग्रवाल, हरि अग्रवाल, संचालक मुकेश लोहिया को सम्मानित किया गया।

समारोह... सशिमं में मनाया गया दीक्षांत समारोह
राउरकेला | शहर के पानपोष स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में आठवीं और नवमी कक्षा के उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं शामिल हुए। जहां बच्चों को लग्न व निष्ठा के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि स्कूल प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष रमेश अग्रवाल ने बच्चों से कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए परिश्रम जरूरी है। छात्र जीवन में लक्ष्य तयकर उस दिशा में समुचित प्रयास से सफलता अवश्य मिलती है।

इस कॉलम के लिए आप भी हमें खबर, आयोजन की जानकारी और फोटो भेज सकते हैं। हमारा वाट्सएप नंबर जशपुर : 8103583454

समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चेम्बर ऑफ कॉमर्स

खबरें और भी हैं...