पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्रद्धा संवर्धन के उद्देश्य की पूर्ति के लिए किया जा रहा गांवों में 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन

श्रद्धा संवर्धन के उद्देश्य की पूर्ति के लिए किया जा रहा गांवों में 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालाछापर में गायत्री महायज्ञ शुरू होने से पहले निकली कलश यात्रा।

जशपुरनगर | अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में जशपुर विकासखंड के बालाछापर में 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में प्रथम दिवस में भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें माताओं बहनों ने कलश उठाकर ग्राम का भ्रमण किया एवं भक्तिमय गीतों एवं भजन कीर्तन के साथ सभी कलश यात्रा में शामिल हुए। इसके बाद कलश की स्थापना यज्ञ मंडप में हुई। संध्याकाल में प्रवचन एवं संगीत रखा गया था। कलश यात्रा में बालाछापर के अलावा टुकुटोली, इचकेला, छोटाबनई, आरा बरगांव नारायणपुर एवं आसपास के सैंकड़ो माताओं बहनों ने हिस्सा लिया।

खबरें और भी हैं...