अस्पताल के सामने से मोटरसाइकल चोरी
जशपुरनगर | अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती चाची को देखने आये युवक की मोटरसाइकल चोरी हो गई। घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र की है। बुधवार को पत्थलगांव के मुडाबहला का युवक मोटरसाइकल क्रमांक सीजी14एमडी8328 से अस्पताल आया था। वह चाची को देखने अंदर गया तो उसकी उसकी मोटरसाइकल हो गई। ढूंढने पर नहीं मिली तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 379 में जुर्म दर्ज कर लिया है।