कंबाइंड मेडिकल सर्विस के रजिस्ट्रेशन शुरू
जशपुरनगर | यूपीएससी ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस एग्जामिनेशन का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। प्रतिभागी 25 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रिटन टेस्ट में दो ऑब्जेक्टिव टाइप के पेपर कम्प्यूटर बेस्ड पर होंगे। एग्जाम 22 जुलाई को होगा। इससे रेलवे में असिस्टेंट डिविजनल मेडिकल ऑफिसर की 300, इंडियन आर्डिनेंस फैक्टरी हेल्थ सर्विस में मेडिकल ऑफिसर की 16, सेंट्रल हेल्थ सर्विसेस में जूनियर पोस्ट पर 132 का सलेक्शन किया जाएगा।