पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • बैठक बुलाने से मना कर दिया तो सरपंच की 6 लोगों ने की पिटाई

बैठक बुलाने से मना कर दिया तो सरपंच की 6 लोगों ने की पिटाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जशपुरनगर | पत्थलगांव क्षेत्र के कुकर गांव पंचायत के सरपंच सोनसाय खलको पर गांव के ही आधा दर्जन युवकों ने हमलाकर घायल कर दिया। युवक सरपंच पर मीटिंग करने का दबाव बना रहे थे। मिली जानकारी के मुताबिक कुकर गांव पंचायत में कुछ दिनों पूर्व 2 लोगों के घर से बकरी चोरी हो गई थी। बकरी मालिकों ने संदेह के आधार पर लक्ष्मण यादव पिता सुद्रो पर शंका जताया गया। पूछताछ करने पर लक्ष्मण ने दोनों घर से बकरी चोरी करना कबूल कर लिया। इसके ग्रामीणों ने बकरी चोर लक्ष्मण पर कार्रवाई करने पंचायत में बैठककर हुए उसे छह देने का फरमान सुनाया। लक्ष्मण ने मौके पर पैसे कुछ दिनों बाद पैसे देने की बात कही। दो दिन बाद लक्ष्मण व उसका लड़का लुकेश्वर, रामप्रसाद, नरसिंह ने दुबारा मीटिंग करने ग्रामीणों पर दबाव बनाने लगे जब वे नहीं माने तो सरपंच को घेरना शुरू कर दिया।- शेष पेज 19

घटना वाले दिन सरपंच जब घर जा रहा था तो रास्ते में तलाब की मेढ़ पर बैठे लोकेश्वर ,रामप्रसाद लक्ष्मण व नरसिंह ने उसे रोक कर बकरी चोरी संबंधित फरमान को बदलने के लिए दोबारा मीटिंग करने को कहा, सरपंच ने मना किया तो उससे मारपीट शुरू कर दी। सरपंच भागकर कुछ दूरी पर स्थित अपने घर पहुंचा लेकिन पीछे-पीछे चारो युवकों ने भी आकर घर से उसे बाहर निकालते हुए पत्थर ओर ईंट से हमलाकर अधमरा कर दिया। उस दौरान घर में मौजूद सरपंच के बेटे और परिवार ने बीच बचाव किया परंतु तब तक सरपंच की स्थिति नाजुक हो चुकी थी। सरपंच को गांव की एंबुलेंस से पत्थलगांव अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज जारी है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि बकरी चोर लक्ष्मण व उसके अन्य साथी पर पूर्व में भी कई अन्य मामले थाने में दर्ज है साथ ही वे झगड़ालू प्रवृत्ति के हैं उनके द्वारा इसी तरह का विवाद लगातार गांव के लोगों के साथ किया जाता है।

खबरें और भी हैं...