पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एसआई का एटीएम कार्ड बदला और खाते से निकाल लिए 38 हजार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जशपुरनगर | जशपुर में एटीएम बदलकर खाते से रुपए निकालने घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। ताजा मामले में ठगों ने पुलिस लाइन का एसआई लझरू राम भगत को अपना शिकार बनाया और खाते से 32 हजार रुपए निकाल लिए।

पुलिस लाइन के उप निरीक्षक लझरू राम भगत ने बताया उनका खाता एसबीआई कुनकुरी में है। वे 19 अप्रैल की दोपहर पैसा निकालने के लिए सुविधा लाज के पास स्टेट बैंक के एटीएम पहुंचे। उस समय एटीएम धीमी गति से काम कर रहा था। कार्ड स्वाइप करने पर भी काम नहीं किया,तब वहां खड़े अनजान व्यक्ति उससे कार्ड लेकर मशीन में स्वाइप कर उसे तुरंत लौटा दिया। एसआई ने मशीन में पिन नंबर डालकर 4 हजार निकाले और घर रवाना हो गया। इसके बाद वह सिटी कोतवाली आकर वारंट का पालन कराने के लिए एसपी द्वारा बनाई टीम के साथ दिल्ली चला गया।- शेष पेज 19

20 अप्रैल की सुबह 8 बजे रास्ता बस में बैठ कर रायगढ़ जा रहा था कि उस दौरान मेरे रजिस्टर्ड मोबाइल पर पैसे निकालने का मैसेज आया, जब उसने रायगढ़ रेलवे स्टेशन के पास जाकर डिटेल निकाला तो पत्थलगांव भारतीय स्टेट बैंक एटीएम से 20 हजार एवं 15 हजार मेन रोड कटघोरा भारतीय स्टेट बैक के एटीएम से 3 हजार निकाल लिए गए। जबकि एटीएम उसके पास ही था। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने 420 में मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...