पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जनपद पंचायतों में सोलर पंप से मिलेगा पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह विकास यात्रा के दौरान जशपुर जिले में 19 मई को कांसाबेल में सभा लेंगे। इस दौरान वे 133 करोड़ 25 लाख रुपए के 664 विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसमें 52 करोड़ 5 लाख रुपए के 382 कार्यों का लोकार्पण और 81 करोड़ 20 लाख 33 हजार रुपए के 282 विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास शामिल हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री डा. . रमन सिंह 27 हजार 600 लोगों को 16 करोड़ 79 लाख रुपए सहायता राशि का चेक, आबादी पट्टे भी बांटेंगे। कार्यक्रम के दौरान इसमें जनपदों, दो तहसील कार्यालय और कस्तूरबा गांधी में लगे सोलर पंप का लोकापर्ण किया जाएगा।

विकास यात्रा

19 को सीएम करेंगे 150 करोड़ से भी अधिक का करेंगे शिलान्यास एवं लोकार्पण

विकास यात्रा के दौरान इन सड़कों का होगा लोकार्पण

जल संकट से निपटने के लिए यह सुविधा

ग्राम बगिया में 18 लाख 85 हजार के नलजल प्रदाय योजना।

2 तहसील कार्यालय, जनपद कार्यालयों और कस्तूरबा गांधी आवासीय परिसर में में सोलर पावर प्लांट स्थापना

पत्थलगांव व कांसाबेल में 27 सोलर हैंडपंपों की स्थापना।

कुनकुरी महुआटोली से ग्राम जोकारी मार्ग

पतराटोली से दुलदुला मुख्यालय तक मार्ग

अंबाटोली से गड़बहार तक मार्ग

भेलवा मिशन चैक से तुमला सीमांत तक मार्ग

कोरंगामाल से पेरवांआरा मार्ग

लवाकेरा से नाका बैरियर से जगदलपुर मार्ग

केरसई -सरईटोली मार्ग

10 माडल आंगनबाड़ी केन्द्र

सर्व शिक्षा अभियान के 47 स्कूलों की मरम्मत।

इन निर्माण कार्यों का होगा शिलान्यास

मुख्यमंत्री 81 करोड़ 20 लाख 33 हजार रूपये के 282 कार्यों का शिलान्यास एवं भूमिपूजन करेंगे। इसमें कांसाबेल में सामुदायिक भवन और पत्थलगंाव में 3 सीसी रोड निर्माण के कार्य शामिल है। पत्थलगांव विस में मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से सड़कें भी बनाई जाएगी।

खबरें और भी हैं...