पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • अध्यक्ष मद का दुरूपयोग होने का आरोप लगाते हुए सांसद प्रतिनिधि ने सीएमओ से मांगा हिसाब

अध्यक्ष मद का दुरूपयोग होने का आरोप लगाते हुए सांसद प्रतिनिधि ने सीएमओ से मांगा हिसाब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर में लोगों को मूलभूत सुविधा देने एवं विकास कार्य कराने के लिए शासन ने 10 लाख अध्यक्ष निधि में प्रदान की थी। बिना परिषद के जानकारी दिए ही इस राशि से मनमाने तरीके से गुणवत्ताविहीन सामानों की खरीदारी करने आरोप अब नगर पंचायत के सीएमओ और बाबुओं पर लग रहा है। सांसद प्रतिनिधि ने सीएमओ को पत्र लिखकर उक्त राशि का हिसाब मांगा है। साथ ही अध्यक्ष निधि की राशि से की गई अमानक खरीदी की जानकारी कलेक्टर को देने की बात कही है।

सांसद प्रतिनिधि सावरिया अग्रवाल ने सीएमओ रमेश द्विवेदी को पत्र भेजा है जिसमें अध्यक्ष निधि में आई राशि के खर्च का ब्योरा मांगा है। श्री अग्रवाल के अनुसार अध्यक्ष निधि की राशि का दुरुपयोग हुआ है। पाइप लाइन विस्तार के लिए 180 पाइप खरीदी गई है, जो निम्न स्तर की है। इसके लिए 10 लाख रुपये फर्म को भुगतान किया जाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि निधि की राशि मे बड़ी गड़बड़ी की आशंका है। उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराकर जांच की मांग की जाएगी।

अध्यक्ष निधि से मिली राशि

राज्य सरकार ने पहली बार नप के अध्यक्षों को काम कराने के लिए लाखों रुपए की मंजूरी दी थी। सीएमओ ने अध्यक्ष निधि मद से पाइप खरीद ली। जिसे 5 साल तक भी उपयोग किया जाए तो भी स्टाक खत्म नहीं होगा।

पाइप खरीद लिए

अध्यक्ष निधि को 10 लाख रुपए प्रदान की गई थी, नगर में पाइप लाइन विस्तार के लिए टेंडर निकालकर नगर विकास कार्य में खर्च किया जा रहा है। रमेश द्विवेदी, सीएमओ नगर पंचायत, कोतबा

खबरें और भी हैं...