जशपुरनगर | मामला जशपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भेलवाडीह की है। पीड़ित कुमारी उरांव ने बताया कि 7 मई की सुबह लगभग 8 00 बजे अंजली बाई के साथ मैं चिरौंजी उठाने चीना पहाड़ जंगल गई थी। लगभग 3 बजे वापस जंगल से आ रही थी। तब गांव के ही बंधना राम, ननकी बाई ने उसके बेटे कमलेश उरांव को कटहल पेड़ के पास रोका और गाली गलौजकर उसपर लाठी से वार कर दिया। इससे उसके दोनों पैर एवं सिर के पीछे चोट आई है। घायल बेटे को इलाज कराने के लिए वह जिला अस्पताल जशपुर ले आई, जहां डॉ. ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए अंबिकापुर रैफर कर दिया जहां उसका शासकीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने 294,323,34,506 में जुर्म दर्ज कर लिया है।