पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • समर कैंप में चाइल्ड लाइन ने दी गुड टच और बेड टच की जानकारी

समर कैंप में चाइल्ड लाइन ने दी गुड टच और बेड टच की जानकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जशपुर के सामाजिक संगठन वी द युवा द्वारा शांति भवन में संचालित 20 दिवसीय समर कैंप के 17 वें दिन सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को चाइल्ड लाइन जशपुर द्वारा मानव तस्करी, गुड टच- बेड टच, 1098, 108, और मूल अधिकारों के बारे में जागरूककर जानकारी दी गई, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने उत्सुकतावश सवाल पूछे जिसके जवाब अंजना देवी चौहान द्वारा दिया गया।

जशपुर में पहली बार इस तरह के समर कैंप का आयोजन किया गया है। संस्था के सदस्य वैभव जैन व हरमीत पाहवा ने बताया कि प्रतिभागियों को सभी तरह की सामाजिक कार्यों व प्राकृतिक सुंदरता व संसाधनों के बारे में जानकारी दी जा रही है। सभी प्रतिभागियों के कौशल विकास पर जोर दिया गया है व स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मेरी कन्या सुकन्या, भ्रूण हत्या कानूनन अपराध जैसे समस्त भारत सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है।

समर कैंप में छोटे बच्चों को गुड टच-बेड टच व अन्य जानकारी देते सदस्य।

खबरें और भी हैं...