शहर के रणजीता स्टेडियम में यंग तिरंगा क्रिकेट क्लब द्वारा स्व. शत्रुंजय प्रताप सिंह जूदेव मेमोरियल टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
इसका फाइनल मैच बुधवार को झारखंड राज्य की रांची रंगीला और छत्तीसगढ़ की मनोरा के बीच खेला गया। इसमें मनोरा की टीम ने रांची की टीम को हराकर अंतरराज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि के रूप में खादी ग्राम उद्योग के अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय थे। कार्यक्रम में अध्यक्ष के रूप में स्व. शत्रुंजय प्रताप के पुत्र सौर्य प्रताप सिंह जूदेव उपस्थित हुए साथ ही जशपुर विधायक राजशरण भगत भी फाइनल मैच में अपनी उपस्थित हुए। फाइनल मैच का टास विधायक राजशरण भगत ने कराया। रांची की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई रांची के टीम की ओर से ओझा और मंगल की ने शुरुआत की। मनोरा के गेंदबाजी ने रांची की टीम को कसी हुई गेंदबाजी की। रांची की ओर से अमित और मंगल ने 45 रन जोड़े जिसके बदौलत निर्धारित 10 ओवर में रांची की टीम 85 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाई। मनोरा की ओर से राकेश ने 32 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किया। 86 रनों का पीछा करने उतरी मनेारा की टीम ने संभलकर खेला और सुपर ओवर से आक्रामक रूख अपना लिया।
सुपर ओवर में कुल 22 रन आए, जिससे मैच का रूख मनोरा की ओर झुक गया और मनोरो के चिन्टू ने नाबाद 52 रन की पारी खेली जिससे मनोरा की टीम ने 2 ओवर शेष रहते ही मैच जीत लिया। क्रिकेट के इस महासंग्राम में ओडिसा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के 48 टीमों ने शहर के रणजीता ग्राउंड में अपने खेल प्रतिभा का परीचय दिया साथ ही साथ बाहर से आए खिलाड़ियों की प्रतिभा को देख लोकल खिलाड़ियों को कुछ सीखने को मिला।
खेल
ट्राफी के साथ विजेता टीम के खिलाड़ी।
राकेश बने मैन
ऑद द टूर्नामेंट
16 दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में अपने खेल से सबका दिल जीतने वाले मनोरा के राकेश उर्फ योगा को मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया, वहीं फाइनल मैच के हीरो रहे चिंटू को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया साथ ही पूरे प्रतियोगिता में अपने गेंदबाजी से बल्लेबाजो को गिल्ली बिखरने वाले गेंदबाज यंग तिरंगा के गौरव भगत को दिया गया। प्रतियोगिता के विजेता टीम मनोरा को एक लाख रुपए व चमचमाती ट्राफी प्रदान की गई तो वहीं उप विजेता रही रांची की टीम को 50 हजार रूपए व चमचमाती ट्राफी प्रदान की गई।