इसरो ने निकाली 171 वैकेंसी, आवेदन 30 तक
इसरो ने निकाली 171 वैकेंसी, आवेदन 30 तक
जशपुरनगर | भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान ने 171 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसमें जूनियर पर्सनल असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के पद हैं। इसके तहत इसरो देश के विभिन्न केन्द्रों पर भर्तियां करेगा। आवेदन केवल ऑनलाइन करना है। इसके लिए अंतिम तारीख 30 अप्रैल है। इसके लिए प्रतिभागी का ग्रेजुएशन होना आवश्यक है। इसमें प्रतिभागी का चयन लिखित और स्किल टेस्ट के आधार पर होगा।
आईपीसी, इंटरमीडिएट और फाइनल के प्रवेश पत्र जारी
जशपुरनगर | इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने मई 2018 में आयोजित होने वाले फाउंडेशन, इंटरमीडिएट (आईपीसी), इंटरमीडिएट, फाइनल और फाइनल-न्यू एग्जाम्स के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। गौरतलब है कि सीपीटी के फाउंडेशन कोर्स में कुछ बदलाव किया गया है। पहले यह 200 अंकों का ऑब्जेक्टिव पेपर होता था, जिसे अब 400 अंकों का कर दिया गया है।
वुड वर्क प्रशिक्षण के लिए आवेदन 26 तक
जशपुरनगर | मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत किरोड़ीमल शा. पालीटेक्निक कॉलेज में व्हीटीपी कोर्स बेसिक वुड वर्क का प्रशिक्षण 1 मई से शुरू हाेने जा रहा है। प्रशिक्षण की अवधि 270 घंटे की है। इच्छुक उम्मीदवार 16 से 26 अप्रैल तक आवेदन किरोड़ीमल शासकीय पालीटेक्निक कार्यालय में जमा कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए पालीटेक्निक कालेज के प्राचार्य से संपर्क कर सकते हैं।