पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मधुमक्खियाें का हमला: बैंक मैनेजर सहित 6 घायल

मधुमक्खियाें का हमला: बैंक मैनेजर सहित 6 घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रनपुर ग्रामीण बैंक के बाहर गणेश मंदिर स्थित पीपल में शुक्रवार की शाम 4 बजे मधुमक्खी के छत्ते पर बाज ने पंजा मार दिया। इससे मधुमक्खी लोगों पर हमला कर दिया। ग्रामीण किसी तरह वहां से अपनी जान बचाते हुए भाग निकले, मधुमक्खियां बैंक के भीतर भी घुस गईं और 6 कस्टमर सहित मैनेजर को भी डंक मारकर घायल कर दिया।

मैनेजर भानुप्रताप सिंह और एक युवक ने कार में घुस कर अपनी जान बचाई। मैनेजर के हाथ और युवक के आंख और चेहरे में मधुमक्खियों ने डंक मार। मुख्य मार्ग सहित कई ऐसे मुख्य जगह हैं जहां मधुमक्खियों का बड़े-बड़े छत्ते हैं, जिससे हमेशा आने जाने वाले राहगीर और आस पास के लोगों में भय बना रहता है। इसके पहले भी मधु मक्खियों ने कई बार स्कूली बच्चों सहित राहगीर को अपना निशाना बना चूकें हैं | शेष पेज 20







वहीं कुछ साल साल पहले रनपुर में ही रास्ते से गुजर रहे एक राहगीर की मधुमक्खी की हमले से मौत भी हो गई थी। उल्लेखनीय है इससे पहले ग्राम झिमकी में 10 अप्रैल को परीक्षा दे रहे छात्रों के पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया था। जिससे 32 छात्र घायल हो गए थे। जानकारों की माने तो पहले के अपेक्षा जिले का तापमान भी बढ़ गया है, जिससे मधुमक्खियों के हमले बढ़ गए हैं। जिले में अधिक मात्रा में मधुमक्खी पाए जाते हैं। अत्यधिक गर्मी पड़ने से मधुमक्खी हमला करते हैं। इसके अलावा जिन स्थानों पर शोर-शराबा व धुआं होता है वहां पर मधुमक्खी आक्रामक होकर हमला करते हैं।

ग्रामीण बैंक के बाहर गणेश मंदिर स्थित पीपल में मधुमक्खी के छत्ते। इनसेट- घायल।

खबरें और भी हैं...