20 मिनट की बारिश से 80 गिरा तापमान
शनिवार की दोपहर ढाई बजे तक शहर का तापमान 41 डिग्री पर था। तेज धूप के मौसम अचानक बदला। बिजली कड़ने और तेज हवा चलने के साथ ही बारिश शुरू हुई। लगभग 20 मिनट तक बारिश हुई। इससे तापमान में 33 डिग्री तक गिरा और मौसम भी सुहाना हो गया।
दूसरी तरफ आम और लीची की फसल को बुरी तरह से नुकसान पहुंचा है। तूफान से कई आम बागानों में आम झड़ कर गिर गए हैं, वहीं एक तरफ खेती करने वाले किसानों को जुताई के लिए जल्दी राहत मिल गई है, लेकिन फलदार पेड़ लीची और आम सहित महुए के फसल को नुकसान पहुंचा है। आम और लीची की पैदावार बहुत अच्छी होती है।
घनडूटोली के पास आम पेड गिरने से रनपुर-कुनकुरी मार्ग पर आवागमन हुआ बाधित
आसपास के क्षेत्रोंं में भी हुई बारिश
नगर व आस-पास के क्षेत्रो में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। दुलदुला, लोदाम, रनपुर, कुनकुरी, कांसाबेल, आरा, डूमरबहार, सहित जिले के कई क्षेत्रों में दोपहर बाद तेज हवा एवं गरज के साथ बारिश होने की खबर है। इन क्षेत्रों में 15 से 20 मिनट तक बारिश हुई, जिससे तापमान में 5 से 8 डिग्री गिरावट दर्ज की गई।
आकाशीय बिजली से एक बैल की मौत
जशपुरनगर | नारायणपुर थाना अंतर्गत ग्राम कुरकुंगा में 3 बजे आकाशीय बिजली गिरने से 1 बैल की मौत हो गई। शाम को ग्रामीणों को जानकारी होने पर घटना स्थल पहुंचे जहां बैल मृत अवस्था में पड़ी थी। वहीं क्षेत्र में कई जगह पर ओला गिरने से भी सब्जी-टमाटर के फसलों को नुकसान की आशंका है। शनिवार की शाम को आए तेज आंधी तूफान से घनडूटोली के पास सड़क पर विशालकाय पेड़ गिरने से कुनकुरी रनपुर मार्ग बाधित होने से वाहनों को डायवर्ड मार्ग से निकाला जा रहा है।