- Hindi News
- National
- यातायात सुधारने सड़क पर लगाया निशान कहा इसके बाहर पार्किंग की तो कार्रवाई
यातायात सुधारने सड़क पर लगाया निशान कहा-इसके बाहर पार्किंग की तो कार्रवाई
कांसाबेल की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था को ठीक करने के लिए बगीचा एसडीएम हितेश कुमार बघेल व टीम द्वारा अभियान चलाया गया। जहां सड़कों पर मार्क लगाकर दो पहिया, चार पहिया वाहन चालकों सहित व्यापारियों वाहन खड़ी करने और दुकानों के सामने सामान फैलाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को एसडीएम श्री बघेल और पुलिस थाना कांसाबेल, पटवारी रेमिश तिर्की, सचिव नीरज कुमार गुप्ता की मौजूदगी में यह अभियान चलाया गया | शेष पेज 20
जिसमें लोगों को कड़ी हिदायत देते हुए हैं सड़क किनारे चूना एवं पेंट से लाइनिंग की गई और निर्धारित मार्क के बाहर गाड़ी खड़ी करने व व्यवसाय चलाने वाले को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। ग्राम पंचायत कांसाबेल के सचिव नीरज कुमार गुप्ता ने बताया कि एसडीएम की मौजूदगी में पार्किंग व्यवस्था को ठीक करने के लिए हाई स्कूल रोड, बैंक के आसपास बेतरतीब पार्किंग को सुव्यवस्थित करने के लिए सूर्य भान द्वारा जगह दी गई। वहीं एसडीएम ने बताया कि पार्किंग के लिए बगीचा रोड, जशपुर रोड, रायगढ़ रोड, मुख्य चौक में भी प्रशासनिक मौजूदगी में चुना पेंट से मार्किंग किया गया है। मार्किंग का अवहेलना करने वाले व्यवसायी और वाहन चालकों पर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई है।
टैफिक व्यवस्था सुधारने सड़क की मार्किंग की गई।