सरहुल त्योहार देखने गई नाबालिग को गांव का ही युवक भगा ले गया
जशपुरनगर | सरहुल त्यौहार में कार्यक्रम देखने गई नाबालिग युवती को युवक भगाकर ले गया। घटना सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम धनगरी का है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को युवती सरहुल देखने गई थी। जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। परिजनों ने दसई कोरवा पर हला फुसलाकर भगा ले जाने की सूचना सन्ना थाने में दी। जहां सन्ना पुलिस ने दसई कोरवा के खिलाफ भादवि की धारा 363 में मामला दर्ज कर लिया है।