पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षा के माध्यम से हम आसमान छू सकते हैं: रणविजय

शिक्षा के माध्यम से हम आसमान छू सकते हैं: रणविजय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की 127 वीं जंयती वशिष्ट कम्यूनिटी हाल में मनाई गई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के छत्तीसगढ़ आगमन और जांगला कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रोजेक्टर के माध्यम से उपस्थित लोगों ने देखा। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद रणविजय प्रताप सिंह जूदेव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। 14 अप्रैल से 5 मई तक ग्राम स्वराज अभियान का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी शुरूआत 14 अप्रैल को सामजिक न्याय दिवस मनाकर की गई। साथ ही इस अवसर पर भाषण, रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।

मुख्य अतिथि ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम स्वराज की शुरूआत सामाजिक न्याय दिवस मनाकर की जा रही है। 14 अप्रैल से 5 मई तक यह अभियान चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत सभी जनप्रतिनिधि जनता के बीच जाकर और उनसे रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनेंगे। सभी जानते हैं, देश का संविधान बनाने में डाॅ. बाबा साहेब का कितना बड़ा योगदान है। उन्होंने सभी बच्चों को बाबा साहेब की जीवनी से प्रेरणा लेने की सलाह देते हुए कहा कि अम्बेडकर जी ने शिक्षा को सबसे बड़ी संपत्ति कहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से फर्श से अर्श तक पहुंचा जा सकता है। कलेक्टर डाॅ. प्रियंका शुक्ला ने कहा कि डाॅ. अम्बेडकर से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि पैसे, सामाजिक, आर्थिक स्थिति कभी शिक्षा के आड़े नहीं आती है। उन्होंने अपना लक्ष्य बनाया और अपने लक्ष्य के प्रति कार्य करते हुए सफलता हासिल की। उन्होंने कहा कि सफल वहीं मनुष्य होता है जो कि दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ लड़ता है। कार्यक्रम में छग महिला आयोग की सदस्य रायमुनी भगत संविधान के साथ सभी को चलने की सलाह दी। साथ ही शिक्षा का महत्व को भी बताया। उन्होंने कहा कि महिला या पुरुष में किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं है, सभी एक समान है। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष, शारदा प्रधान, डा. अजय शर्मा, पूर्व विधायक जगेश्वर राम भगत, अपर कलेक्टर आई.एल.ठाकुर कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. विजय कुमार रक्षित, गणमान्य नागरिक व अन्य उपस्थित थे।

जयंती
डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की 127वीं जयंती पर ग्राम स्वराज अभियान की हुई शुरुआत, भाषण, रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
बाबा साहेब की रंगोली बनाते बच्चे।

डीएवी स्कूल में मनाई गई ब्लॉक स्तरीय सामाजिक न्याय दिवस
विकासखंड कांसाबेल मुख्यालय स्थित डीएवी स्कूल में डॉ. भीमराव अंबेडकर के जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था, कार्यक्रम में शिक्षा समिति के अध्यक्ष आलोक सारथी, जनपद सदस्य हंसराज अग्रवाल, बीईओ आरएस पैंकरा उपस्थित थे। श्री सारथी ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर हमारे देश के संविधान निर्माता है। प्रेम से लोग उन्हें बाबासाहेब कहते है। खराब आर्थिक स्थिति व सामाजिक भेद-भाव का सामना करते हुए उन्होंने बहुत ही कठिन हालातों से गुजरकर अपनी पढ़ाई की और कानून के ज्ञाता बने तथा स्वतंत्र भारत के संविधान निर्माण में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। डीएवी के प्राचार्य श्री महंती ने कहा कि इतिहास काल में पहला ऐसा महापुरुष पैदा हुआ था जिसकी शैक्षणिक योग्यता देश के किसी भी नेता से विशेष थी। वे समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, राज्य शास्त्र, नीतिशास्त्र, तत्वज्ञान, कानून और इतिहास जैसे विभिन्न विषयों के ज्ञाता थे।

खबरें और भी हैं...