दुष्कर्म के विरोध में मजदूर कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च
जशपुरनगर | जम्मू कश्मीर के कठुआ और यूपी के उन्नाव में दुष्कर्म के आरोपियों को बचाने के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया। साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष पवन अग्रवाल के नेतृत्व में युवा मजदूर कांग्रेस द्वारा शहर में कैंडल मार्च निकाला गया। वहीं गांवों में ब्लॉक अध्यक्षों के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्राम चराईडांड ब्लॉक कुनकुरी ग्राम उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ डोरोथिया खलखो, ऑस्कर, कुमारी पुष्पा, मेथेलदियुस, स्टीफन मिंज, ओरसेला, अनुरंजन, कुमारी मोनिका, जुली उपस्थित आदि उपस्थित थे।