पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बाइक सवार, कार की चपेट में आने से गंभीर

टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बाइक सवार, कार की चपेट में आने से गंभीर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवार को पुलिस लाइन के पास दो बाइक के बीच टक्कर में एक बाइक सवार युवक सड़क पर गिरा तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार की चपेट मंे आ गया। कार की टक्कर से युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। बाइक में पीछे बैठा उसका साथी बाल-बाल बचा। आस-पास के लोगों ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर है।

जानकारी के अनुसार बौरीपारा निवासी अमित लकड़ा 21 वर्ष सोमवार को अपने साथी रामप्रसाद के साथ गुदरी बाजार से सामान लेकर बाइक में घर जा रहा था। इसी दौरान पुलिस लाइन के पास सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार से टक्कर हो गई। रामप्रसाद सहित दूसरे बाइक सवार सड़क के किनारे गिर गए जबकि अमित सड़क पर जा गिरा।इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार आ रही कार की चपेट में आ गया। कार की टक्कर से अमित घायल हो गया। आस-पास के लोगों की मदद से साथी ने अमित को मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर है।

बोलेरो से बचने की कोशिश में बाइक गिरकर घायल

एक अन्य घटना राजपुर थाना अंतर्गत परसागुड़ी के पास रविवार की शाम को हुई। इस दौरान बोलेरो से बचने की कोशिश में बाइक से गिरकर एक युवक घायल हो गया। उसे मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्राम परसागुड़ी निवासी जीव कुमार 24 वर्ष रविवार को राजपुर से बाइक में घर जा रहा था। वह गांव के पास ही पहुंचा था कि सामने से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो से बचने उसने बाइक सड़क से नीचे उतार दी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वह गड्ढे में गिरकर घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों द्वारा उसे मेडिकल काॅलेज अस्पताल में भर्ती कराया।

दो बाइक में आमने-सामने भिड़ंत, पति-प|ी घायल

अंबिकापुर. रविवार की शाम को जशपुर के पनचट्टी के पास दो बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें एक बाइक पर सवार पति-प|ी घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। रायकोना के ग्राम रायकोना निवासी सूचनाराम प|ी चिंतामणि के साथ बाइक से जशपुर गया था। शाम को दोनों घर लौट रहे थे। पनचट्‌टी के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। इसमें दोनों सड़क पर गिर गए। दूसरे बाइक सवार को मामूली चोट आई। आस-पास के लोगों ने सूचनाराम व चिंतामणि को जशपुर अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने उन्हें अंबिकापुर रैफर कर दिया। पति की हालत गंभीर है।

खबरें और भी हैं...