पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 14 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग के बच्चों को दिया जाएगा कंप्यूटर का प्रशिक्षण

14 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग के बच्चों को दिया जाएगा कंप्यूटर का प्रशिक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में 10.30 बजे से समय सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने अनुकम्पा नियुक्ति, पेंशन, मुआवजा के प्रकरणों की जानकारी ली तथा सभी मुआवजा प्रकरणों की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। कलेक्टर डाॅ. शुक्ला ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्राम कलिया में सर्वें कर यह पता लगाएं कि वहां विद्युतीकरण में क्या समस्या आ रही है।

जिससे कि आवश्यकता होने पर उच्च अधिकारियों से बात कर समस्याओं का जल्द समाधान हो सके और कलिया में सौ प्रतिशत विद्युतीकरण जल्द से जल्द हो सके। उन्होंने लोक सुराज के दौरान समाधान शिविर में आए सभी आवेदनों को 1 मई से पहले निराकृत करने के निर्देश भी सभी विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने सभी एसडीएम एवं अधिकारियों को पेयजल की समीक्षा करने कहा ताकि गर्मी में लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो।

डाॅ. शुक्ला ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के 14 वर्ष से उपर की आयु के बच्चों को कम्प्यूटर में प्रशिक्षित करावें। उन्होंने जशपुर-सन्ना मार्ग के प्रगति की जानकारी भी ली। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी को राष्ट्रीय पोषण मिशन का कार्य बेहतर तरीके से करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री कुलदीप शर्मा, अपर कलेक्टर श्री आई.एल ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्री आर.एस.तिवारी, सभी एसडीएम, विभागीय अधिकारी एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अफसरों की बैठक लेती कलेक्टर।

ई-जनदर्शन में कलेक्टर ने आवेदकों की समस्याओं को सुना

ई-जनदर्शन कार्यक्रम में मंगलवार को कलेक्टर डाॅ. प्रियंका शुक्ला ने जिले के सभी विकासखंडों से सीजी स्वाॅन के माध्यम से जुड़कर लोगों की समस्याओं को सुना और उनका निराकरण किया। जनदर्शन में जिले के विभिन्न विकास खण्ड मुख्यालयों से 13 लोगों ने कलेक्टर को आॅनलाईन अपनी शिकायतें एवं समस्याएं बताईं। इसके अलावा कलेक्ट्रेट आकर 87 लोगों ने अपने आवेदन कलेक्टर को दिए। कलेक्टर ने ई-जनदर्शन कार्यक्रम में आए मांग एवं शिकायतों को सुना एवं संबंधित अधिकारियों को तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री आई. एल. ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्री आर.एस.तिवारी डिप्टी कलेक्टर श्री हितेश बघेल एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...