पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘आयुष्मान’ में 5 लाख तक का मिलेगा मेडिकल बीमा

‘आयुष्मान’ में 5 लाख तक का मिलेगा मेडिकल बीमा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टर डाॅ. प्रियंका शुक्ला की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय सुरक्षा मिशन योजनांतर्गत ‘‘आयुष्मान भारत’’ की कार्यशाला का आयोजन कलेक्टोरेट सभा कक्ष में किया गया। कार्यशाला में जिला सलाहकार द्वारा सभी विभाग प्रमुख को इस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई। कलेक्टर डाॅ. शुक्ला ने समस्त एसडीएम, सीईओ जपं, बीएमओ को आयुष्मान भारत के तहत कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इस मिशन को सफल बनाने के लिये पात्र हितग्राहीयो को उनके पात्रता के बारे में अवगत कराया जाना है। योजना के लाभ के बारे में जानकारी दिया जाना है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक लाभार्थी परिवारों के आवश्यक डाटा एकत्रित किया जाना है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में 30 अप्रैल 2018 को ‘‘आयुष्मान भारत दिवस‘‘ मनाया जाएगा। इस दिन पर इन लक्षित पात्र परिवारों की अतिरिक्त जानकारी एकत्र करने का अभियान समस्त ग्रापं भवनों में ग्राम स्वराज अभियान के दौरान् संचालित किया जाएगा। आयुष्मान भारत के तहत् 25 अप्रैल 2018 से स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों, एएनएम मितानिन व पंचायत सचिवों के सहायता के लिए लाईन 1097 हेल्प लाईन नंबर उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि एएनएम/मितानिन ग्राम सभा में स्वास्थ्य संबंधित सुचनाओं के प्रचार-प्रसार का आयोजन करेंगे। आयुष्मान भारत दिवस के बाद पंचायत सचिव एवं ए.एन.एम. के साथ संयुक्त रूप से लाभार्थी सुची में हस्ताक्षर करेंगे। पात्र परिवार जो आयुष्मान भारत दिवस पर अनुपस्थित रहे थे, उनकी पहचान व अतिरिक्त जानकारी एकत्र करने के लिए एएनएम व ग्राम सचिव को घर-घर जाकर डाटा एकत्र करने का अभियान अगले एक सप्ताह तक पूर्ण करना होगा।

एकत्रित किए गए अतिरिक्त डाटा के साथ पूर्ण लाभार्थी की सूची 10 मई 2018 तक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर संबंधित कर्मचारियो द्वारा अपलोड की जाएगी। कार्यशाला में जिला पंचायत सीईओ श्री कुलदीप शर्मा, डिप्टी कलेक्टर, समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, .मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपंद पंचायत एवं समस्त खण्डचिकित्सा अधिकारी समस्त खण्ड कार्यक्रम प्रबंधक, बी.ई.ई. एवं जिला प्रतिनिधि मेडिकेयर टी.पी.ए. उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...