शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म
परीक्षा देकर लौट रही झराखंड की रहने वाली नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग युवती 6 अप्रैल को अंग्रेजी विषय की परीक्षा देने लोदाम आई थी। परीक्षा देने के बाद वह अपने गांव वापस लौट रही थी। इसी दौरान शंकर सिंह नाम का शख्स उसे अगवाकर जंगल ले गया और उससे दुष्कर्म किया। आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद घर पहुंची लड़की ने अपनी आपबीती परिजनों से बताई, जिसके बाद पीड़ित की ओर से छत्तीसगढ़ के लोदाम चौकी आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। चौकी प्रभारी सुरेन्द्र मानिकपुरी ने बताया कि आरोपी शंकर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर झारखंड से छत्तीसगढ़ लाया जा चुका है।
दुष्कर्म का आरोपी।