सब्जी बेचकर आ रही महिला को बाइक चालक ने पीछे से ठोकर मारी, घायल
जशपुरनगर | सब्जी बेचकर घर आ रही महिला को अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे की महिला घायल हो गई। घटना कोतबा चौकी क्षेत्र के भगवानपुर की है। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की शाम को सनमति बाई कोल्हेनझरिया बाजार से सब्जी बेचकर अपने घर आ रही थी। इसी बीच भगवानपुर के पास पीछे से नई टीवीएस मोटरसाइकल चालक ने सनमति बाई को टक्कर मार दी। इलाज के लिए महिला को काेतबा सामुदायिक केन्द्र ले गए जहां से जहां से उसे लैलुंगा के अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बेटे ने मामले की सूचना कोतबा चौकी में दी। इस पर पुलिस ने अज्ञात मोटरसाइकल सवार के खिलाफ धारा 279 और 337 में मामला दर्ज कर लिया है।