महाविद्यालयीन परीक्षा में नकल करते 10 पकड़े गए
महाविद्यालयीन परीक्षा में नकल करते 10 पकड़े गए
जशपुरनगर | मंगलवार को जशपुर के दो शासकीय कॉलेजों में सरगुजा यूनिवर्सिटी के उड़नदस्ता दल ने कार्रवाई करते हुए दोनों कॉलेजों से 5-5 परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को 11 बजे से 2 बजे दोपहर की पाली में बीए प्रथम वर्ष के हिन्दी साहित्य विषय की परीक्षा के दौरान सरगुजा विश्वविद्यालय के उड़नदस्ता क्र. 2 ने पहले जशपुर के कन्या महाविद्यालय में छापा मारा जहां इस उड़नदस्ता दल ने कॉलेज 5 छात्राओं को परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़ा और प्रकरण बनाया। इस उड़नदस्ता दल ने कन्या महाविद्यालय के बाद शहर के एनईएस महाविद्यालय में औचक निरीक्षण किया यहां भी इस दल ने 5 परीक्षार्थियों को विभिन्ना प्रकार से नकल करते हुए पकड़ा और नकल प्रकरण बनाया।