संस्था... मुस्लिम पंचायत कमेटी ने बस स्टैंड में प्याऊ की व्यवस्था की
राजगांगपुर | शहर स्थित बस स्टैंड में मुस्लिम पंचायत कमेटी की तरफ से प्याऊ जल लगाया गया। मुस्लिम पंचायत कमेटी ने मटके रखकर प्याऊ जल का व्यवस्था किया गया। बस स्टैंड में राहगीर व आने-जाने वालों को अब ठंडे पानी िमलने से इस भीषण गर्मी में राहत मिलेगी। इस कार्य को पूरा करने के लिए मुस्लिम पंचायत के अध्यक्ष अब्दुल वहाब, महासचिव एमडी निसार एवं मीडिया प्रभारी कुतुब रब्बानी, अमन मौजूद व अन्य का सहयोग रहा।
स्वच्छता अभियान... जेएसपीएल में टीआर बी खनिज को स्वच्छता में प्रथम पुरस्कार मिला
सुंदरगढ़ | जिले के टेनसा में जिंदल एंड पावर लिमिटेड के टीआरबी लोहा खनिज बड़बिल में आयोजित स्वच्छता अभियान के तहत टीआरबी लोहा खनिज को स्वच्छता में प्रथम पुरस्कार मिला है। वही खनिज सुरक्षा निदेशालय चाईबासा खनिज इलाके में 15 दिन तक स्वच्छता अभियान का पालन किया गया था। इसे लेकर लोहा खनिज विभाग की ओर से पुरस्कार वितरण की गई। इस मौके पर कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट तथा टेनसा यूनिट के मुख्य प्रमोद कुमार पत्रों एवं कर्मचारियों ने पुरस्कार प्राप्त किया।
इस कॉलम के लिए आप भी हमें खबर, आयोजन की जानकारी और फोटो भेज सकते हैं। हमारा वाट्सएप नंबर जशपुर : 8103583454
समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चेम्बर ऑफ कॉमर्स