जुगाड़ से बिजली मरम्मत का काम, हो सकता है खतरनाक
जशपुरनगर | रनपुर में बिजली जाने के बाद यहां के युवक बिना किसी सुरक्षा के बिजली के खुले तारों को जोड़ रहे हैं। ऐसे करने से कोई भी खतरनाक हादसा हो सकता है। विभाग को सूचना देकर जिनकी जो ड्यूटी है उन्हीं से कार्य कराए जाए तो बेहतर है। इन दिनों मौसम खराब होने एवं आंधी-तूफान की वजह से बिजली भी 40 घंटे से गोल है। जिसमें बिजली विभाग की मेंटेनेंस की पोल खोलकर रख दी है। मेंटनेंस के नाम पर हर रोज विभाग की पावर कट किया जाता है। वहीं अभी लगभग 20 गांवों में बिजली नहीं आई है।