पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • मुख्यमंत्री गृह मंत्री काे रिक्शे में बिठाने का साहस है जशपुर की बेटियों में: डाॅ. रमन

मुख्यमंत्री-गृह मंत्री काे रिक्शे में बिठाने का साहस है जशपुर की बेटियों में: डाॅ. रमन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | जशपुर/कांसाबेल

मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह शनिवार को विकास यात्रा लेकर जशपुर जिले के कांसाबेल पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों हुए जिले में हुए पत्थलगड़ी आंदोलन पर कहा कि, जशपुर विकासगड़ी है, क्योंकि विकास सबको गले लगाता है, हमें इसे और मजबूत करना है। डा. रमन ने 133 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमि पूजन किया।

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, जो लोग विकास ढूंढ़ रहे हैं उन्हें जशपुर आना चाहिए, उनके संसदीय क्षेत्र अमेठी से ज्यादा विकास यहां हुआ है। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री को आदिवासी महिला रायमुनि तिर्की ने ई-रिक्शा में बिठाकर मंच तक पहुंचाया, छात्राओं ने कराते का भी प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि उज्ज्वला योजना का लाभ सबसे ज्यादा जशपुर में मिला है, आने वाले समय में छूटे हुए लोगों को भी मिलेगा। आने वाले समय में हर घर में बिजली लगाकर देंगे कोई घर अंधेरे में नहीं रहेगा। सीएम ने कहा कि, जशपुर की जनता ने बीजेपी के तीन विधायक चुने हैं, जिसकी वजह से वो मुख्यमंत्री बने हैं। सीएम ने कहा कि, उन्होंने 15 साल काम किया है, आज जनता से आशीर्वाद मांगने आए हैं। जो विकास 15 सालों में नहीं हो सके उन्हें अगले पांच सालों में पूरा करेंगे।

महिलाएं आत्मनिर्भर हुई हैं, मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को सराहा

आदिवासी महिला रायमुनि तिर्की की ई-रिक्शा में बैठकर जनसभा कार्यक्रम तक पहुंचे मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह।

विकास यात्रा के दौरान सीएम ने किया 133 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने विकास यात्रा 2018 के तहत जशपुर जिले मे को 133 करोड़ 25 लाख रुपए के 664 विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 52 करोड़ 5 लाख आठ हजार रुपए के 382 कार्यों का लोकार्पण और 81 करोड़ 20 लाख 33 हजार रुपए के 282 विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास भी किया। इसके अलावा लोक कल्याणकारी योजनाओं में 27,600 लाभार्थियों को 16 करोड़ 78 लाख 74 हजार रुपए के सामान, सहायता राशि के चेक, आबादी पट्टे इत्यादि प्रदान किए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डाॅ.रमन सिंह ने स्काई (संचार क्रान्ति योजना) के तहत आने वाले दिनों में पूरे राज्य में 50 लाख स्मार्टफोन वितरित करने की घोषणा भी की। उन्होंने मंच से कांसाबेल की तीन महाविद्यालयीन छात्राओं कुमारी अंकिता शर्मा, कुमारी पिंकी पारिक, कुमारी कंचन बाई एवं दो ग्रामीण हितग्राही शीला पैकरा एवं श्यामा बाई को स्काई का आवेदन पत्र वितरित कर इसकी शुरुआत की। उमड़ी जबर्दस्त भीड़, उमस आैर गर्मी के कारण एक बच्ची बेहोश हो गई। सीएम के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिले भर से सुबह 6 बजे से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। कल शाम को तेज आंधी और पानी से पंडाल उड़ गया था। जिसे की रात भर में ठीक कर लिया गया था।

सीएम रमन सिंह ने कहा कि, जशपुर में रेशम उद्योग बढ़ रहा है। 6 हजार से ज्यादा महिलाएं ककून खरीदकर कोसा निकाल रही हैं। महिला स्व सहायता समूह से जुड़कर हजारों महिलाएं आत्मनिर्भर हुई हैं। उन्होंने कौशल विकास के जरिये यहां के युवाओं ने महानगरों में काम करके प्रदेश का मान बढ़ाया है। संस्थागत प्रसव में जशपुर अव्वल है। जेईई की परीक्षा हो या दसवीं के रिजल्ट जशपुर के बच्चे टॉप कर रहे हैं।

काला झंडा दिखाने से पहले युकांई नजरबंद

कांसाबेल में विकास यात्रा के दौरान पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को काला झंडा दिखाने से पहले पुलिस प्रशासन ने विकास यात्रा का विरोध कर रहे कांग्रेसियों को हिरासत में लेकर नजरबंद कर दिया है।सभी कांग्रेसियों को प्रशासन द्वारा सभा स्थल से दूर अन्यत्र ले जा गया। उल्लेखनीय है कि कांसाबेल में आयोजित विकास यात्रा का विरोध कर काला झंडा दिखाने के लिए कांग्रेस के द्वारा रणनीति तैयार किया गया था। जिलाध्यक्ष रवि शर्मा ने कहा कि उक्त प्रदर्शन एवं विरोध को विफल करने में प्रशासन के द्वारा कोई भी कसर नहीं छोड़ी गई ।शनिवार की सुबह से ही युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों को पुलिस के द्वारा एक के बाद एक कर युकांइयों को हिरासत में लिया गया। जिलाध्यक्ष रवि शर्मा शैलेश शर्मा, महासचिव संजय पाठक, इमरान हसन भारती, रंजीत यादव विवेक महंत डेविड , रोहित, संदीप, मुकेश को विकास यात्रा कार्यक्रम के बाद छोड़ दिया गया। जोगी कांग्रेस ने भी काले झंडे दिखाने का एलान लिया था। लेकिन बाद में उन्होंने काले झंडे न दिखाकर ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया। जब वे ज्ञापन सौंपने जा रहे थे तो पुलिस ने उससे पहले ही उन्हें थाने में बिठा दिया

खबरें और भी हैं...