जशपुरनगर | शहर की साप्ताहिक बाजार में पार्किंग व्यवस्था अब तक नहीं सुधर पाई है। शहर में रविवार और गुरुवार को साप्ताहिक बाजार लगता है। बस स्टैंड से दरबारी टोली जाने वाले मार्ग पर विवेकानंद कॉलोनी में बाजार स्थल है। यह मार्ग व्यस्त रहता है। बाजार के दिनों में यहां बेतरतीब पार्किंग करने के चलते राहगीरों को काफी परेशानी करना पड़ता है, हालांकि यातायात विभाग ने बाजार के दिन इस मार्ग पर बड़े वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित किया हुआ है।