यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस एग्जामिनेशन का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए प्रतिभागी 25 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रिटन टेस्ट में दो ऑब्जेक्टिव टाइप के पेपर कम्प्यूटर बेस्ड पर होंगे। इसका एग्जाम 22 जुलाई को होगा। एग्जाम के जरिए रेलवे में असिस्टेंट डिविजनल मेडिकल ऑफिसर की 300, इंडियन आर्डिनेंस फैक्टरी हेल्थ सर्विस में मेडिकल ऑफिसर की 16 और सेंट्रल हेल्थ सर्विसेस में जूनियर स्केल पोस्ट पर 132 का सलेक्शन किया जाएगा। आवेदन के लिए यूपीएससी की साइट पर विजिट कर सकते हैं।