एआईसीटीई से फैलोशिप के करने 10 जून तक आवेदन
जशपुरनगर |ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) नेशनल डॉक्टोरल फैलोशिप स्कीम शुरू कर रही है। इसके लिए आवेदन 12 मई से 10 जून तक किए जा सकते हैं। इस संबंध में सर्कुलर जारी कर दिया गया है। रिसर्च को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस स्कीम की शुरुआत की गई है।
इग्नू में री-रजिस्ट्रेशन की प्रोसेस होगी 31 मई तक
जशपुरनगर | इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने री-रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दी है। री-रजिस्ट्रेशन अगले सेमेस्टर में प्रोग्राम में एनरॉल होने के लिए होता है। जो स्टूडेंट्स यूजी और पीजी प्रोग्राम के लिए एनरॉल हैं, वे अगले सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 31 मई तक इसका प्रोसेस चलेगा।