पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • पहले चरण में 14 जिलों से 25 काे चुना आज जशपुर के अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

पहले चरण में 14 जिलों से 25 काे चुना आज जशपुर के अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
16 मई से मिनी स्टेडियम में शुरू भारतीय वायु सेना में सिक्योरिटी पद के लिए पहले चरण में 14 जिलों के कुल 1 हजार 673 युवाओं ने भाग लिया। इनमें से मात्र 25 युवाओं का ही मेडिकल टेस्ट के लिए चयनित हुए। चयनित युवाओं में सबसे अधिक दुर्ग जिले के 11 युवाओं का चयन हुआ है। शनिवार को जशपुर सहित 14 जिलों के युवा इस भर्ती रैली में अपना भाग्य आजमाएंगे।

भारतीय वायु सेना भर्ती रैली में शुरुआत के विभिन्न 5 चरणों को पारकर 36 युवा की एबिलिटी टेस्ट के लिए पात्र मिले। जिनका की सुबह एबिलिटी टेस्ट-1 हुआ। इसमें 8 युवाओं को बाहर करते हुए एबिलिटी टेस्ट- 2 में 28 युवा शामिल हुए। इसमें भी 3 युवा असफल हुए और 25 युवाओं को साहस व हिम्मत के लिए डायनेमिक टेस्ट लिया गया। जिसके बाद सभी 25 युवाओं का चयन मेडिकल टेस्ट के लिए किया गया।

वायु सेना भ्ज्ञर्ती रैली में आज 12 जिले

फिजिकल टेस्ट के बाद चुने गए अभ्यर्थी।

2 चरणों में पूर्ण होगी परीक्षा, पहले होगा शारीरिक परीक्षण

आवेदक की न्यूनतम उंचाई 152.5 सेमी होना चाहिए। चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूर्ण की जाएगी। प्रथम चरण में शारीरिक योग्यता परीक्षण में 1.6 किलोमीटर दौड़ 5 मिनट 40 सेकण्ड मंे पूरी करनी होगी। शारीरिक योग्यता परीक्षण पास करने वाले अभ्यर्थियों की उसी दिन लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 10 पासपोर्ट आकार की रंगीन फोटो, दो सफेद रंग के लिफाफे, 10वीं एवं 12 वीं कक्षा की मूल प्रमाण पत्र सह अंकसूची, एनसीसी प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, सभी दस्तावेजों की मूल प्रमाण पत्र एवं स्वयं सत्यापित छायाप्रति के साथ मिनी स्टेडियम रायगढ़ में उपस्थित हो सकते हैं।

अपने जिले के लिए रैली 19 मई. भर्ती रैली में बलौदा बाजार, बलरामपुर, बेमेतरा, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कवर्धा, कोरबा, कोरिया, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर सहित रायगढ़ जिले के युवा 19 मई शामिल होंगे। रैली में शामिल होने के लिए जिला रोजगार एवं स्व रोजगार केन्द्र मरीन ड्राइव सहित टोल फ्री नंबर 18002331133 पर संपर्क करें।

खबरें और भी हैं...