जवाबदेही तय, फीस, डॉक्यूमेंट नहीं रोक सकेंगे संस्थान
जशपुरनगर | हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट एडमिशन न लेने पर भी स्टूडेंट्स की फीस और ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स रोक लेते हैं। इस संबंध में हर साल मिनिस्ट्री ऑफ ह्यूमन रिसोर्स डवलपमेंट के पास शिकायतें पहुंचती हैं। इन शिकायतों पर गंभीर रुख अपनाते हुए हाल ही में एमएचआरडी ने एक अर्ली नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसमें हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूट को खास हिदायत दी है कि यदि इस बार एडमिशन न लेने की स्थिति में फीस नहीं लौटाने का मामला सामने आया, तो संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी मान्यता तक रद्द की जा सकती है। मिलेगी राहत- देश के कई उच्च शिक्षण संस्थानों में स्टूडेंट्स के एडमिशन न लेने की सूरत में फीस लौटाने में कोताही बरती जाती है। स्टूडेंट्स को रिफंड के लिए मशक्कत करनी पड़ती है।