जिले में पिछले से एक पखवाड़े से माैसम में बार-बार बदलाव आ रहा है। शुक्रवार की शाम एक बार फिर तेज हवा चली और 30 मिनट तक जोरदार बारिश हुई। इसका असर तापमान पर पड़ा और पारा 41 डिग्री से घटकर 35 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
पिछले 10 दिनों मौसम में अनिश्चितता की स्थिति है। कभी तेज धूप और गर्मी पड़ रही है, तो कभी बादल छाने और बारिश होने से गर्मी से राहत मिल जा रही है। शुक्रवार की शाम को भी आसमान पर अचानक बदली छाई और 5 बजकर 10 मिनट पर 30 मिनट तक लगातार बारिश होती रही। इसके कारण आम जनजीवन थम सा गया। बारिश खुलने के बाद लोग अपने गंतव्यों की ओर रवाना हो गए। इस बारिश ने मौसम सुहाना बना दिया है। गर्मी से परेशान लोगों को बारिश के बाद गर्मी से काफी राहत मिली।
बिजली का दिनभर आना जाना लगा रहा जशपुर नगर में शुक्रवार की सुबह से ही बिजली व्यवस्था ने दम तोड़ दिया। दिन भर बिजली आने-जाने का क्रम लगा रहा शाम की बारिश के बाद स्थिति और खराब हो गई और थोड़ी थोड़ी देर के लिए बिजली आती जाती रही। शाम में तेज हवा चलने से कई जगहों पर नुकसान होने की खबरें आई पर उसकी पुष्टि देर रात तक नहीं हो पाई।
पिछले एक पखवाड़े से मौसम में अनिश्चितता, शुक्रवार की शाम हुई झमाझम बारिश
शनिवार की शाम 5.10 बजे जशपुर में बारिश का नजारा ।
पिछले 4 दिन के तापमान
17 मई
380 -
210
16 मई
410 -
260
पिछले पांच दिनों से पारा 40 डिग्री के आसपास ही था, लू चलने के थे आसार
नवतपा से पहले ही गर्मी ने लोगों को सताना शुरू कर दिया था। पिछले साल तक इस समय पारा 35 डिग्री के आसपास ही रहता था, पर इस साल पारा 40 के पार तक पहुंच गया। इससे जिले में लू चलने की भी आशंका थी, पर शुक्रवार की शाम हुई बारिश ने लोगों को कुछ हद तक गर्मी से राहत पहुंचा दिया। मौसम वेबसाइट के अनुसार शनिवार का दिन जशपुरवासियों के लिए सबसे गर्म रहेगा। इस दौरान पारा 44 डिग्री तक पहुंच सकता है।
15 मई
370 -
270
17 मई
410 -
230
आज गर्मी और बढ़ने की संभावना: शाम की बारिश से रात में गर्मी से जरूर लोगों को राहत मिली गई है पर मौसम की वेबसाइट के अनुसार आज जशपुर का तापमान 44 डिग्री रहेगा।
रविवार से एक बार फिर मौसम बदलने से आंधी के साथ बारिश की संभावनाएं
जशपुर नगर। जिले के तापमान सहित मौसम का मिजाज में रविवार से एक बार फिर बदले की संभावनाएं है। आसमान में बदली के साथ की अधिकांश हिस्सों में आंधी के साथ बारिश होगी। मौसम के बदलने से एक बार फिर तापमान में कमी आएगी।इस दौरान तापमान में गिरावट के साथ अधिकांश हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश व ओले गिरने की संभावनाएं हैं। वहीं 22 मई से मौसम साफ होने से दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहेगा।
अगले 4 दिनों का अनुमान
18 मई
410 -
240
20 मई
290 -
240
19 मई
440 -
230
21 मई
390 -
230