जशपुरनगर| मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय की ओर से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत लैब टेक्नीशियन पद पर भर्ती की प्रक्रिया की जा रही है। इसके लिए आवेदन 19 मई को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक जमा किए जा सकते हैं। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य में लैब टेक्नीशियन पदों की भर्ती इंटरव्यू से की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए जिले की वेबसाइट www.raipur.gov.in से और सीएचएमओ कार्यालय के सूचना पटल से प्राप्त की जा सकती है।