पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आज सीएम कांसाबेल में 11.30 बजे लेंगे आमसभा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जशपुर जिले में विकासयात्रा की शुरुआत शनिवार को होगी। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह शनिवार की सुबह

10.45 बजे चिरमिरी से हेलिकॉप्टर से रवाना होकर 11.30 बजे जशपुर जिले के विकासखंड कांसाबेल पहुंचेंगे। दोपहर 1 बजे तक कांसाबेल में लोगों को संबोधित करने के बाद वे दोपहर 2.30 बजे कांसाबेल से हेलिकाप्टर से बलरामपुर-रामानुजगंज के लिए रवाना हो जाएंगे। उनके साथ गृह मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री रामसेवक पैकरा भी आएंगे। कांसाबेल में सीएम 133 करोड़ 25 लाख रुपए 664 विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें 52 करोड़ 5 लाख रुपए के 382 कार्यों का लोकार्पण और 81 करोड़ 20 लाख 33 हजार के 282 विभिन्न कार्यों के भूमिपूजन एवं शिलान्यास शामिल हैं। मुख्यमंत्री योजनाओं में 27,600 लोगों को 16 करोड़ 79 लाख रुपए की विभिन्न सामग्री एवं आबादी पट्टे भी बांटेंगे। मौसम की वजह से तैयारी में शुक्रवार को कुछ बाधा आई।

-संबंधित फोटो स्टोरी पेज

खबरें और भी हैं...