जशपुरनगर | अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा का चुनाव 20 मई को वाराणसी में होगा। उक्त जानकारी देते छ ग रौनियार समाज के महासचिव गनपत प्रसाद गुप्ता ने बताया कि चुनाव में सभी आजीवन सदस्य भाग लेंगे। वाराणसी पहाड़िया सारनाथ रोड स्थित होटल में होने वाले चुनाव में रौनियार वैश्य महासभा के सभी सदस्यों को पहुंचने कहा गया है।