शारीरिक रूप से परेशान होकर जल संसाधन विभाग के रिटायर्ड एसडीओ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला नगर के वार्ड क्रमांक 15 बैगाबहार बेहरामुड़ा का है। जानकारी के अनुसार मृतक सखाराम नारंग 70 वर्ष गुरुवार की शाम घर से बाइक पर सवार होकर निकला था और फिर नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास तलाश की लेकिन पता नहीं मिलने और रात होने से सब घर लौट आए। शुक्रवार की दोपहर घर के कुछ दूर पर मवेशी चरा रहे लोगों ने बरगद के पेड़ में किसी बुजुर्ग की लाश मोटी प्लास्टिक की रस्सी के फंदे में झूलते देखा। इसकी सूचना परिजनों तक पहुंची तो घटना स्थल पर पहुंचे और उसकी पहचान सखाराम के रूप में की। मृत्तक के भाई सुरेश नारंग ने बताया कि सूखाराम परेशान था।