प|ी के मायके चले जाने पर एक शराबी इतना दुखी हुआ कि उसने अपने घर पर मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा दी। पड़ोसियों को दूर से सूचना मिलने से वह तुरंत आग पर काबू नहीं कर पाए इससे सारा सामान जलकर खाक हो गया। मामला कांसाबेल थानाक्षेत्र के ग्राम चिडोरा की है।
विष्णु चौहान अक्सर शराब पीता था। इसको लेकर अक्सर प|ी और परिवार से विवाद भी होता था। बात मारपीट तक पहुंच जाती है। उसकी इस आदत से तंग आकर प|ी मायके चली गई थी। यह बात पति विष्णु चौहान की रास नहीं आई। गुरुवार की रात उसने शराब पी और घर में रखे मिट्टी तेल को दीवारों पर छिड़का और आग लगा दी। घटना के समय वह घर में अकेला था। माता पिता बेटी के घर मेहमानी करने गए थे। इसलिए घर में आग लगने की जानकारी पड़ोसियों को देर से लगी। उन्होंने आग को बुझाने का प्रयास किया पर वे धान, चावल एवं कपड़े को जलने से बचा नहीं पाए। पड़ोसियों के अनुसार जब उन्हें पता चला के विष्णु चौहान शराब के नशे में अपने घर में आग लगाने की जानकारी मिली वे मौके पर पहुंचे और आग बुझाना शुरू कर दिया पर जानकारी देर में मिलने के कारण पानी की व्यवस्था नहीं कर पाए और घर जलने लगा। उन्होंने किसी तरह पानी की मौके पर व्यवस्था की और आग बुझाना शुरू कर दिया।
घर के अंदर फैली आग।