पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • कांग्रेस, जनता कांग्रेस दिखाएंगी काले झंडे, भाजपा ने कहा यात्रा का विरोध करने वाले विकास विरोधी

कांग्रेस, जनता कांग्रेस दिखाएंगी काले झंडे, भाजपा ने कहा-यात्रा का विरोध करने वाले विकास विरोधी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुवार को कांग्रेस व जनता कांग्रेस ने 19 मई को कांसाबेल में होने वाली विकास यात्रा पर विरोध जताने के लिए सीएम को काला झंडा दिखाने की बात कही थी। इस पर भाजपा के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सिन्हा ने विकास यात्रा का विरोध करने वालों को ही विकास विरोधी बता दिया।

श्री सिन्हा ने कांग्रेस से पूछा कि राष्ट्रीय राजमार्ग केंद्र सरकार के अधीन होता है और केंद्र में स्वतंत्रता के बाद से कांग्रेस की सरकार रही है। कांग्रेस के कार्यकाल में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह थे और 30 साल से विधायक रहे कांग्रेस नेता रामपुकार सिंह सड़क निर्माण को मंजूरी नहीं दिला पाए। पूर्व सांसद पुष्पा सिंह ने इस पर ध्यान तक नहीं दिया।

इतना ही नहीं कांग्रेस के लुइस बैग से लेकर ब्लासियूस एक्का भी मंत्री बने फिर भी कांग्रेस ने सड़क सुधारने पर ध्यान नहीं दिया। केंद्र में भाजपा की सरकार आते ही उक्त मार्ग पर निर्माण शुरू हो गया। श्री सिन्हा ने कहा कि विरोध कर रहे लोगों से पहले ये सवाल किया जाना चाहिए की उनके शासनकाल में उक्त विकास के कार्य हुए।

प्रतिक्रिया

भाजपा के जिला अध्यक्ष ने कांग्रेस और जनता कांग्रेस पर लगाए कई आरोप

भाजपा विकास की सोच के साथ बढ़ रही आगे

श्री सिन्हा ने बताया कि भाजपा की सरकार केंद्र में बनते ही सबसे पहले विकास की सोच के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए प्रयास करते हुए राजमार्ग मंत्रालय से अंबिकापुर से पत्थलगांव व पत्थलगांव से शंख तक राजमार्ग निर्माण को मंजूरी दी, जिसका कार्य प्रगति पर है।

कांग्रेस ने हमेशा ठगने का काम किया है

श्री सिन्हा ने बताया कि जनता को कांग्रेस ने हमेशा ठगने और जाति में बांटकर कागज में विकास की राजनीति की है, इसलिए जनता ने भी कांग्रेस पार्टी के अस्तित्व को कागज में ला दिया है। कांग्रेस जशपुर जिला में उनके शासन काल में किए गए कोई भी 5 कार्य नहीं बता सकती है।

खबरें और भी हैं...