अब पेड़ कटाई के लिए ऑनलाइन लेंगे आवेदन
अब पेड़ कटाई के लिए ऑनलाइन लेंगे आवेदन
जशपुरनगर | राज्य शासन के राजस्व विभाग ने आमजन के लिए नई सुविधा शुरू की है। जिले के आमजन पेड़ कटाई की अनुमति के लिए राजस्व विभाग के वेबसाइट में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले वृक्ष कटाई की अनुमति के लिए पटवारी से लेकर तहसील कार्यालय का चक्कर काटना पड़ता था।