पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ओपन स्कूल में पर्चा लीक अंग्रेजी की परीक्षा अब 4 को

ओपन स्कूल में पर्चा लीक अंग्रेजी की परीक्षा अब 4 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जशपुर|दंतेवाड़ा कुआकोण्डा में ओपन स्कूल के अंग्रेजी विषय का पर्चा लीक होने के बाद आज आयोजित 12वीं के अंग्रेजी विषय की परीक्षा रद्द कर दी गई है। अब यह परीक्षा 4 मई को होगी। वहीं 12वीं की ही हिंदी विषय के परीक्षा को भी आगे बढ़ाकर 21 बजाए 24 अप्रैल कर दिया गया है।

बुधवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षाधिकारियों को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है। 16 अप्रैल को 10वीं अंग्रेजी विषय के परीक्षा के दौरान नक्सली जिले दंतेवाड़ा के एक शासकीय स्कूल में केंद्राध्यक्ष और शिक्षकों ने परीक्षार्थियों को 12वीं अंग्रेजी विषय का पर्चा बांट दिया था। छात्र एग्जाम देकर घर चले गए थे। तब इसकी जानकारी हुई। 10 वीं की परीक्षा में 12 वीं का पर्चा बांटने से यह लीक हो गई। इसलिए 10वीं की परीक्षा को माशिमं ने निरस्त करते हुए आज 19 अप्रैल को आयोजित होने वाली 12वीं अंग्रेजी विषय की परीक्षा को रद्द कर दिया है। अब यह परीक्षा 4 मई को आयोजित की जाएगी। वहीं 12 वीं की ओपन स्कूल के हिंदी विषय और नवोदय विद्यालय की परीक्षा टकरा गया है। दोनों की परीक्षा 21 अप्रैल को आयोजित होने वाली थी। इसके चलते 12वीं हिंदी विषय की परीक्षा को दो दिन आगे करते हुए 24 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।

खबरें और भी हैं...