- Hindi News
- National
- मेंस के रिजल्ट का इंतजार किए बिना करें जेईई एडवांस की तैयारी, माॅक टेस्ट करें सॉल्व
मेंस के रिजल्ट का इंतजार किए बिना करें जेईई एडवांस की तैयारी, माॅक टेस्ट करें सॉल्व
देशभर में जॉइंट एंट्रेस एग्जाम (जेईई-मेंस) के ऑनलाइन और ऑफलाइन एग्जाम के बाद अब बारी जेईई एडवांस की है।
जेईई मेंस क्वालिफाई करने वाले कैंडिडेट्स 20 मई को जेईई एडवांस देंगे। देशभर से लाखों स्टूडेंट्स मेंस में अपीयर हुए थे, जिनमें से सलेक्टेड कैंडिडेट्स एडवांस में शामिल होंगे। भास्कर ने एक्सपर्ट से बातचीत कर जाना कि स्टूडेंट्स एडवांस की तैयारी कैसे करें और किस टॉपिक पर ज्यादा फोकस करें।
एक्सपर्ट के अनुसार अगर आपको कान्फीडेंस है तो जेईई मेंस के रिजल्ट का इंतजार किए बिना जेईई एडवांस की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। मेंस के रिजल्ट जारी होने के बाद तैयारी के लिए बेहद कम दिन बचेंगे।
डे फिनिट इंटीग्रल, वेक्टर, 3डी पर करें फोकस
मैथ्स एक्सपर्ट सौरभ तिवारी ने बताया कि बेसिक टॉपिक पर ज्यादा फोकस करें। स्टडी और माॅक टेस्ट के लिए 3 घंटे का स्लॉट बनाएं। एग्जाम टाइम यानी 9 से 12 और 2 से 5 के बीच पढ़ने और मॉक टेस्ट सॉल्व करने की प्रैक्टिस करें। वेक्टर 3डी और डे फिनिट इंटीग्रल टॉपिक को रिवाइज करें, क्योंकि इनसे एडवांस में दो-तीन क्वेश्चन आने के चांसेस ज्यादा रहते हैं। प्रोबेबिलिटी पर भी फोकस करें। जेईई एडवांस ऑनलाइन पैटर्न पर होगा, इसलिए मेंस क्वालिफाई कर चुके स्टूडेंट्स कंप्यूटर पर इसकी प्रैक्टिकल करें, ताकि आप आंसर देने में कंफर्टेबल हों। कई बार स्टूडेंट्स ऑनलाइन एग्जाम हैंडल नहीं कर पाते, ऐसे में उनका पेपर बिगड़ने का डर रहता है।