पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नदियों के उद््गम को बचाने विश्व पृथ्वी दिवस पर 22 को शुरू होगी डांडी जातरा

नदियों के उद््गम को बचाने विश्व पृथ्वी दिवस पर 22 को शुरू होगी डांडी जातरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जशपुरनगर | जिले में गिरते भूजल स्तर एवम जल संकट से निपटने जिले के युवाओं ने मुहिम तेज कर दी है। जल संकट के दूरगामी परिणामों को देखते हुए युवाओं ने अब इसे जन अभियान बनाने जा रहे हैं। इस कड़ी में जिले के महत्वपूर्ण नदियों के उदगम स्थल बांकी और श्री नदी के उद्गम स्थल सिटोंगा में विश्व पृथ्वी दिवस पर नदियों के संरक्षण के लिए ‘‘डांडी जातरा” का आयोजन किया गया है। इसमें जिले भर के पर्यावरणविद, शिक्षाविद, शिक्षक शामिल होंगे। पर्यावरण विशेषज्ञ रामप्रकाश पांडेय व सुरेश गुप्ता ने बताया कि इन दिनों जिले में जल संकट कई जगहों पर गंभीर बना हुआ है। नदियों का जल स्तर घटता जा रहा है। यदि इसे समय रहते नहीं बचाया गया तो आने वाले समय में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में 17 अप्रैल को जशपुर में बैठक बुलाई गई थी। इसमें विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर 22अप्रैल को नदियों के सरंक्षण एवं जल सरंक्षण के लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया गया।

खबरें और भी हैं...