ट्रैक्टर के चक्के से दबकर युवक की मौत
जशपुरनगर | ड्राइवर द्वारा तेज एवं लापरवाहीपूर्वक ट्रैक्टर चलाए जाने से उस पर बैठा युवक नीचे गिर गया और चक्के में दबने से उसकी मौत हो गई। मामला सन्ना थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक शाम 5 बजे सोनक्यारी के दबदरा गांव का पवन साहू अपने भाई पंकज साहू के साथ ट्रैक्टर पर बैठा था। ट्रैक्टर को चालक विजय यादव चला रहा था। गड्ढें में अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हुआ तो उस पर बैठा पवन साहू नीचे गिर गया। उसका सिर चक्के की नीचे आया। इससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई