पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरपंच मुक्ति देवी दिल्ली में होगी सम्मानित

सरपंच मुक्ति देवी दिल्ली में होगी सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
23 को स्वच्छ पंचायत स्वच्छ भारत थीम पर मिलेगा सम्मान।

भास्कर न्यूज | जशपुर/डुमरबहार

सांसद आदर्श ग्राम बटईकेला के सरपंच मुक्ति देवी 23 अप्रैल को दिल्ली में केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री कृष्णाराज के हाथों सम्मानित होंगी। देश भर से जिन 3 महिलाओं का चयन सम्मान के लिए हुआ है, उसमें छत्तीसगढ़ से एक मात्र जशपुर के बटईकेला सरपंच मुक्तिदेवी का नाम शामिल हैं। मुक्ति देवी अपने ग्राम की सरपंच होने के साथ-साथ जशपुर जिले के कांसाबेल ब्लाक के सरपंच संघ की अध्यक्ष भी हैं। जिस पुरस्कार के लिए उनका चयन हुआ है, उसके लिए इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस नामक संस्था ने 1999 से अब तक पंचायतों में हुए बेहतर कार्यों का सर्वे किया था। इसमें बटईकेला में हुए परिवर्तन से वे प्रभावित हुए और सरपंच मुक्तिदेवी का नाम पुरस्कार के लिए चुना। संस्था ने इस बार पुरस्कार का थीम ‘स्वच्छ पंचायत स्वच्छ भारत’पर रखा है। 73 वे संविधान संशोधन की 25वीं वर्षगांठ पर दिल्ली में कार्यक्रम में उनके अलावा बिहार और कर्नाटक के एक-एक प्रतिनिधि पुरस्कृत होंगे।

कृषि राज्य मंत्री से सम्मानित होने वाले तीन लोगों में जशपुर की बटईकेला सरपंच शामिल

सम्मान पाने की इच्छा नहीं थी, गांव की बेहतरी के लिए किया कार्य : मुक्तिदेवी

सरपंच मुक्ति देवी का कहना है कि उन्होंने जो भी कार्य किया है वह अपने गांव की बेहतरी के लिए किया है और उनके मन में पहले से यह भावना थी कि समाज और अपने क्षेत्र के लिए कुछ करना है। सरपंच की जिम्मेदारी निभाने के लिए गांव के लोगों ने ही उन्हें चुना था इसलिए उनका कर्तव्य था कि वे गांव के विकास कार्यों को प्राथमिकता दें। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान गांव में बिजली, पानी, सड़क जैसे तमाम मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की कोशिश की, ताकि ग्रामीणों का जीवन स्तर सुधरे। इसके लिए उन्हें गांव के लोगों के साथ-साथ प्रशासन का भी रहा सहयोग।

खबरें और भी हैं...