पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rs.2 करोड़ 2 लाख में सर्किट हाउस के सामने बनेगा बच्चों का उद्यान

Rs.2 करोड़ 2 लाख में सर्किट हाउस के सामने बनेगा बच्चों का उद्यान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में बच्चों के लिए पार्क की कमी दूर करने के लिए नगर पालिका 2 करोड़ 2 लाख की लागत से सभी सुविधाओं वाला बच्चों का उद्यान बनाएंगे। पार्क को बनाने के लिए इस माह वह टेंडर निकाला जाएगा। पार्क निर्माण की जगह नए सर्किट हाउस के पास फाइनल की गई है। नगर पालिका द्वारा दूसरा चिल्ड्रन पार्क बना देने से बच्चों के मनोरंजन के लिए एक और पार्क उपलब्ध हो जाएगा। इससे नगर की मांग पूरी हो जाएगी।

शहर में बहुत पहले से अच्छे पार्क की कमी महसूस की जा रही है। महाराजा चौक पास तालाब के बीच में सती उद्यान एवं सिटी कोतवाली रोड में बाला साहब देशपांडे बालोद्यान है, जहां लोग गर्मी व फुर्सत के क्षणों में सुकून के दो पल बिताने जाते हैं। सती उद्यान लोगों के बैठने के लिए बेंच ही नहीं हैं। बच्चों के लिए बने बाला साहब देशपांडे बालोद्यान में भी बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले लगाए गए हैं, पर लोगों का कहना है कि इनकी संख्या काफी कम है।

सर्किट हाऊस के पास इस जमीन पर लगेंगे बच्चों के झूले और घास के मैदान

पार्क के लिए सर्किट हाउस के सामने प्रस्तावित स्थल।

आपके नए गार्डन में ये मनोरंजन के साधन होंगे

मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि नगर पालिका का प्रयास है कि बनने वाले चिल्ड्रन पार्क में बच्चों की सुविधा और मनोरंजन की पूरी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि चिल्ड्रन पार्क में सुकून से बैठने के लिए हट (झोपड़ी), चलने के लिए फुटपाथ व बच्चों के मनोरंजन के लिए कई प्रकार के झूले लगाए जाएंगे। इसके अलावा पार्क में हरियाली के लिए फूलों व अन्य प्रकार के पेड़-पौधे भी लगाए जाएंगे। गार्डन में आकर्षक फौव्वारे भी लगाए जाएंगे।

अभी नगर में हैं दो पार्क

नगर के अंदर सती उद्यान और बाला साहब देशपांडेय उद्याान मौजूद हैं। सती उद्यान का डेवलप करने का कार्य पिछले वर्ष से चल रहा है, वहीं बालासाहब देशपांडेय उद्यान थाना के पास स्थित है, जहां शाम होते ही बच्चों और सभी उम्र के लाेगों की भीड़ बढ़ जाती हैं। इससे वहां लोगों को घूमने के लिए कम जगह ही मिल पाती है। गार्डन में बच्चों मनोरंजन की सुविधाओं का भी अभाव है। यहां जो झूले लगाए गए हैं, उनकी हालत खराब है।

सभी सुविधाओं वाले चिल्ड्रन पार्क बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए मंजूरी मिल गई है। जल्द से जल्द कुछ औपचारिकता के बाद अनुमति लेकर निर्माण शुरू कर दी जाएगी। \\\'\\\' जितेन्द्र कुशवाहा, मुख्य नपा अधिकारी, जशपुर

खबरें और भी हैं...