गुपचुप खिलाने में देरी से युवक ने दुकानदार को डंडे से पीटा
जशपुरनगर | दीवानपुर के जगदीश राउत गुपचुप बेचता है। वह घर में गुपचुप का पानी तैयार कर रहा था। इसी बीच गांव का उदय सारथी उसे गुपचुप खिलाने को बोला। मना करने पर उदय सारथी को गुस्सा आ गया और गाली गलौज करते हुए उसने डंडे से उसकी पिटाई कर दी। जगदीश की सूचना पर पत्थगांव पुलिस ने उदय के खिलाफ धारा 294 और 323 में मामला दर्ज कर लिया है।