आयोजन... ब्लाक स्तरीय उत्थान एवं उज्ज्वल तालिम कर्मशाला का उद्घाटन
आयोजन... ब्लाक स्तरीय उत्थान एवं उज्ज्वल तालिम कर्मशाला का उद्घाटन
राजगांगपुर | शहर के नगरपालिका अंतर्गत स्थित स्थानीय गोपबंधु मॉडल उच्च विद्यालय में ब्लाक स्तरीय उत्थान एवं उज्ज्वल तालिम कर्मशाला का उद्घाटन किया गया। गोपबंधु मॉडल उच्च विद्यालय के प्रधान अध्यापक के मार्गदर्शन में यह तालिम कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा, यह तालीम कार्य 17 से 19 अप्रैल तक चलेगा। इस उद्घाटन समारोह में ब्लाक शिक्षा अधिकारी सरिता सरोनिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस तालिम का उद्देश्य किस प्रकार विद्यालय स्तर में कार्य किया जाएगा उसके बारे में प्रशिक्षार्थियों को परामर्श दिए, विद्यालय के सरोजनी साहू ने कहा कि विज्ञान की प्रगति और नए-नए तालिम को किस प्रकार विद्यार्थी तक पहुंचाया जाय, इसके बारे में शिक्षको परामर्श दिए। अन्य अतिथि में रानिबंध हाई स्कूल के प्रधान शिक्षक स्वराज कुमार रोऊतराय, आर पी सुजाता दास, श्रीचरण सवाई आदि लोगो ने भी तालिम के बारे में अपना अपना वक्तब्य दिए।
कार्यक्रम... लहुनीपाडा ब्लॉक में मंत्री उरांव ने सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास किया
सुदरगढ़ | केंद्र आदिवासी व्यापार मंत्री जुएल उरांव सुंदरगढ़ जिला बणेई विधानसभा मंडल अंतर्गत लहुनीपाडा ब्लॉक का विभिन्न पंचायत दौरा कर सामूदायिक केंद्र का शिलान्यास किए है। श्री उरांव लहुनीपाडा बाजार में स्थानीय लोगों के साथ चर्चा की। कार्यक्रम में शामिल होने के साथ विभिन्न प्रसंग पर चर्चा किया। बाद में श्री उरांव कुर्दा पंचायत का टंकजोडा, कुलीपोष पंचायत का गडरुआ, खुटगांव पंचायत पोईगां एवं धूडी, डलाईसरा पंचायत का धोकामुंडा में सामुदायिक केंद्रों में शिलान्यास किया है। तथा श्री उरांव रेंगाली सरस्वती शिशु मंदिर जाकर वहां पर छात्र-छात्राओं से मुलाकात के साथ शिक्षक एवं अभिभावकों के साथ स्कूल का स्थिति के बारे में जाना। तथा शंकपोष सरस्वती शिशु विद्या मंदिर श्रेणी गृह निर्माण के लिए नींव रखा। इस कार्यक्रम में मंत्री श्री उरांव के साथ बीजेपी बणेई सांगठनिक जिला अध्यक्ष राहास बिहारी प्रधान, धनेश्वर महंत, मनोज प्रधान, सेवती नायक, अनील बार्ला, लुथार उरांव, डेंगुरा उरांव, कैलास ठाकुर, नमिता महंत, बुलु स्वाई, मेलेरी बारिक, महेश साहा समेत कई दलीय कार्यकर्ता मौजूद थे।
वार्षिकोत्सव... इस्पात डीएवी पब्लिक स्कूल का अाठवां वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया
राउरकेला | शहर के सेक्टर-16 स्थित इस्पात डीएवी पब्लिक स्कूल का आठवां वार्षिक उत्सव भंज भवन परिसर में धूमधाम से मनाया गया, इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर राउरकेला महानगर निगम के सीईओ रश्मिता पंडा, राउरकेला इस्पात संयंत्र के डीजीएम पीसी दास, और डीएवी राउरकेला जौन-2 के निर्देशक लोकनाथ प्रधान, सेक्टर 16 इस्पात डीएवी स्कूल के प्राचार्य जसविंदर कौर मंचासीन थे। इस मौके पर मुख्य अतिथि रश्मिता पंडा ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यदि बच्चा शुरू से ही परिश्रम करना सीख ले तो आने वाले हर कठिन समय का सामना आसानी से कर सकेंगे, इसीलिए उन्होंने बच्चों को सलाह दी कि अच्छी पढ़ाई करके अपने माता-पिता का नाम रोशन कर सकें। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने आकर्षक रंगारंग समेत ओडीसी, नाटक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विविध प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।
स्वच्छता अभियान... भाजपाइयों ने रेलनगरी में चलाया स्वच्छता अभियान, गार्डन में लगाया झाड़ू
बंडामुंडा | रेलनगरी बंडामुंडा के डिजेल कॉलोनी स्थित मुखी बस्ती में बुधवार के दिन स्वछता अभियान दिवस के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाकर बस्ती की सफाई करने के साथ साथ आस-पास जमा कूड़ा को भी उठाया। इसके साथ ही क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ भारत अभियान के प्रति जागरूक किया। लोगों ने भी इस कार्य में उनका साथ दिया। इस दौरान भाजपा के निहार राय, अशोक हलवाई, प्रमिला सुना, बिंदर सिंह, आई राजा रमेश, जितेंद्र साह, अमित शर्मा, काजल सिन्हा, ज्वाला प्रसाद, बिनय राय, चुन्नू दुबे, इमिल भेंगरा, मनोज बारीक, रोएल बारी, मनोज साहू आदि मौजूद थे। जमसेरा गांव में भी सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष जवाहर माहाली, रबी माझी, अंगना एक्का, जयकरण खालको,सोमा ओराम, बिदेशी शामासी, ए माहातो, दिलीप मुंडारी, बलराम मुंडारी, कैलाश शामासी, शीबा टोप्पो, रमेश सिंह, सुनील किस्पोट्टा आदि मौजूद थे।
इस कॉलम के लिए आप भी हमें खबर, आयोजन की जानकारी और फोटो भेज सकते हैं। हमारा वाट्सएप नंबर जशपुर : 8103583454
समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चेम्बर ऑफ कॉमर्स